Saturday, April 6, 2013

समय होत बलवान .......


कहते है- 
 समय होत बलवान ।
समय के हाथ न पाव ।
तो प्यारे देशवासियों !!!
जागो !
इस धरती पर सभी चीजो का समय है -
जो आपसे पूछ कर नहीं आता 
और न  
 आपसे पूछ कर जाता है -----------
उसकी मर्ज़ी के आगे 
 आपकी अर्ज़ी ,
 काम नहीं आती  अगर 
वक्त निकल जाये 
इसलिए 
मुफ़्त की सलाह लीजिये और 
काम पर चलिए -------
क्योंकि 
सही समय पर किये गए काम की 
सही कीमत होती है और 
ग़लत समय पर किये गए सही काम 
की कोई कीमत नहीं होती ।
इसलिए समय को पहचानिए 
क्या उपयुक्त है?
और क्या 
अनुपयुक्त ?
क्योंकि समय होत बलवान भैया समय होत बलवान । .

जागो भारत जागो !!

मेरे देश में कुछ ऐसे भी लोग है .........
जो.
न जाने  ख़ुद को क्या समझते है,
ख़ुद पर जब भरोसा नहीं,
 तो  दूसरो को ग़लत समझते है ।
उनको अब यह समझना होगा,
 दूसरो के चश्मे पर  नहीं,
 अपनी आँखों पर,
 एतबार करना होगा।
क्योंकि
 जब धूमिल आवरण हटेगा,
 तभी सच से  सामना होगा,
तभी  सच का सामना होगा।

जागो ! भारत जागो !!!