Wednesday, January 30, 2013

बदलना होगा !!!

मुश्किलें यही रही 
तो सोचना होगा,
अब और नहीं सहना होगा 
अब और नहीं सहना होगा!!

हमें तो बता दी गई 
हमारी सीमायें 
तुम्हे  भी अब हद में रहना होगा!!

मंजिल हमारी भी वही है,
जो तुम्हारी है,
तुम्हे ही अपना ढंग बदलना होगा!!

हमें तो लगता है,अब 
आ गया है फैसले का वक़्त 
ग़र बदलना ही है,तो बस 
अपना रास्ता बदलना होगा 
अब और नहीं सहना होगा!! 


No comments:

Post a Comment