Monday, May 6, 2013

बुरे ही सही ......

बात हम जो भी करेंगे , करेंगे सही 
आपको अच्छी लगे या लगे बुरी
सच बात यदि आपको लगती है बुरी
लेकिन जनाब हम तो कहेंगे सही 


लोग यहाँ चन्दे के नाम पर धंधा करते हैं
बिन बात के बिकने के बहाने ढूंढते हैं
हम तो फिर भी सच कह कर अगाह करते हैं
वरना लोग यहाँ अपनों से झूठ बोलते है 


 इसलिए सच सुनने का दम रखिये 
जो ख़रीदार है उनसे कुछ न खरीदिये 
जनाब दिल भी बड़े  काम की चीज़ है
सुनना है तो उसकी आवाज़ सुनिए 


दिल की आवाज़ में अदृष्य  शक्ति होती है
वो हमें अच्छा बुरा बताती है
सामने वाले के इरादों को भांप जाती है
हक़ीकत के दर्शन मुफ़त में कराती है 

इसलिए .......मेरी बात सुनिए क्योकि
हम जो भी कहेंगे कहेंगे सही .बात 
आपको अच्छी लगे या लगे बुरी
सच बात यदि आपको लगती है बुरी
लेकिन जनाब हम तो कहेंगे सही 

No comments:

Post a Comment